Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: शाहजहांपुर में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, सपा प्रत्याशी के घर पर किया पथराव

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 14 फरवरी (सोमवार) को मतदान संपन्न हो गया. दूसरे चरण में नौ जिले की 55 सीटों पर मतदान हुआ. इस दौरान सभी 9 जिलों में वोट डालने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

मऊ सीट से अब्बास अंसारी ने किया नामांकन

गैंगस्टर और पॉलिटिशियन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट से नामांकन किया है. उन्हें सुभासपा ने टिकट दिया है. सुभासपा, रालोद और सपा का चुनावी गठबंधन बना हुआ है.

शाहजहांपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

शाहजहांपुर के निगोही में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में गड़बड़ी को लेकर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने काफी मशक्कत से भीड़ को मौके पर से भगाया. बीजेपी समर्थकों ने सपा प्रत्याशी रौशल लाल से रुपए लेने का आरोप पुलिस पर लगाया. यह शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र का मामला है.

‘बदहाली की जगह खुशहाली लाने का चुनाव’

दूसरे फेज के मतदान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ट्वीट करके खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट किया- बदहाली की जगह खुशहाली लाने का चुनाव है.

कम वोटिंग को लेकर बीजेपी प्रत्याशी धरने पर बैठे

संभल में बीजेपी प्रत्याशी राजेश सिंघल वोटिंग खत्म होने के बाद धरने पर बैठे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पक्ष में जानबूझकर कम वोटिंग करवाई गई है. उन्होंने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए बाल विद्या मंदिर के पोलिंग बूथ पर धरने पर बैठ गए.

586 उम्मीदवारों की किस्मत ई‍वीएम में कैद…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सोमवार की शाम 6 बजे संपन्न हो गई. दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

शाम 5 बजे तक 60.31 फीसदी मतदान

9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर अंतिम घंटे की वोटिंग जारी है. अधिकांश बूथ पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है.

सहारनपुर- 67.13%

बिजनौर- 61.48%

मुरादाबाद- 64.88%

संभल- 56.93%

रामपुर- 60.30%

अमरोहा- 66.19%

बदायूं- 55.91%

बरेली- 57.88%

शाहजहांपुर- 55.25%

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola