UP Chunav 2022: बांसी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में आने वाले बांसी विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में शाम 5 बजे तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में आने वाले बांसी विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में शाम 5 बजे तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

बांसी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आती है. 2017 में भारतीय जनता पार्टी के जय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के लालजी को 18 हजार 942 वोट से हराया था. जय प्रताप सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. वे अपने क्षेत्र में राजा साहब के नाम से पहचाने जाते हैं. वह अब तक 7 बार विधायक रह चुके हैं. 1989 से 2002 तक लगातार पांच बार विधायक बने. हालांकि 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

बांसी सीट का सियासी इतिहास

  • 1985- हरीश चंद्र- बीजेपी

  • 1989, 1991, 1993, 1996, 2002- जय प्रताप सिंह- बीजेपी

  • 2007- लालजी- सपा

  • 2012, 2017- जय प्रताप सिंह- बीजेपी

बांसी विधानसभा से मौजूदा विधायक

  • बांसी सीट से वर्तमान में बीजेपी के जय प्रताप सिंह विधायक हैं.

  • जय प्रताप सिंह की उम्र 68 साल है.

  • जय प्रताप सिंह ने ग्रेजुएशन किया है.


जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 20 प्रतिशत

  • ब्राह्मण- 16 प्रतिशत

  • भूमिहार- 12 प्रतिशत

  • निषाद- 14 फीसद

बांसी विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,22,865

  • पुरुष : 01,77, 654

  • महिला : 01, 45, 211

बांसी की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • बेरोजगारी

  • बाढ़

  • कटान

  • सड़कों की समस्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola