ePaper

UP Chunav 2022: आलापुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: आलापुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले आलापुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले आलापुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.

आलापुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में आती है. यह सीट 2008 में अस्तित्व में आयी. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अनीता कमल ने सपा प्रत्याशी संगीता को 12513 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी.

आलापुर (सुरक्षित) सीट का सियासी इतिहास

  • 2012- भीम प्रसाद सोनकर- सपा

  • 2017- अनीता कमल- बीजेपी

आलापुर सीट से मौजूदा विधायक

वर्तमान में बीजेपी की अनीता कमल आलापुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. अनीता ने कानपुर विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है.


जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • एससी- 87,100

  • यादव- 70,000

  • ब्राह्मण- 25,500

  • मुस्लिम- 40,000

  • वैश्य- 11,000

  • कुर्मी- 10,000

  • निषाद- 32,000

  • ठाकुर मतदाता- 20,000

आलापुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 2,84,535

  • पुरुष : 1,48,110

  • महिला :1,29,311

  • थर्ड जेंडर- 04

आलापुर विधानसभा में जनता के मुद्दे

  • विकास

  • महंगाई

  • बेरोजगारी

  • खाद और बीज की समस्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola