Live Updates

UP Breaking News Live Updates: गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का आज 26 मार्च को पहला दिन है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है. सरकार ने तीन महीने और मुफ्त राशन देने की घोषणा की है. ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर से वाराणसी के लिये प्रारम्भ होने वाली नई उड़ान के शुभारम्भ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये शामिल होंगे. यह हवाई सेवा ‘उड़ान योजना’ के अन्तर्गत प्रारम्भ की जा रही है. गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने से गोरखपुर से जुड़े गंतव्य स्थानों की संख्या 08 तथा कुल फ्लाइट्स की संख्या 12 हो जायेगी.

29 मार्च को नए विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव

UP Breaking News Live Updates: गोरखपुर से वाराणसी के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

जालौन में केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का एक्सीडेंट

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य घायल हो गए. उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई. इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि योगेश हादसे में बाल-बाल बच गए. योगेश मां पीतांबरा मंदिर दर्शन पूजन करने जा रहे थे.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की बैठक कल

बीएसपी सुप्रीमो मायावती रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. यह बैठक विधानसभा चुनाव में बीएसपी के प्रदर्शन को लेकर होगी. माना जा रहा है कि मायावती संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती हैं.

ADR Report: 20 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले

अगर बात आपराधिक मामलों की करे तो 22 (49 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं 20 (44 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं.

ADR Report: योगी सरकार 2.0 के 39 मंत्री करोड़पति, 20 पर गंभीर आपराधिक मामले

ADR Report: मंत्री धर्मवीर सिंह के पास सबसे कम संपत्ति

ADR Report: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. एडीआर/उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने मंत्रिमंडल में शामिल किये गये 53 में से 45 मंत्रियों का विश्लेषण किया है. यह विश्लेषण मंत्रियों के द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग एवं अन्य विवरणों के आधार पर किया गया है. इस विश्लेषण में पाया गया है कि 45 मंत्रियों में 39 (87 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जो करोड़पति हैं, वहीं 9 करोड़ रुपये मंत्रियों की औसतन सम्पत्ति है. सबसे ज्यादा सम्पत्ति तिलोई के मयंकेश्वर शरण सिंह की है, जिन्होंने अपनी सम्पत्ति 58.07 करोड़ घोषित की है. वहीं, सबसे कम संपत्ति विधान परिषद के सदस्य धर्मवीर सिंह की है. उन्होंने अपनी संपत्ति 42.91 लाख घोषित की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola