UP Breaking News Live: अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से सीएम योगी ने की ये खास अपील
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
गोरखपुर में अग्निपथ स्कीम के विरोध में सहजनवां में उग्र प्रदर्शन
गोरखपुर में अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में भर्ती होने के बाद चार साल में रिटायर होने के नये कानून को लेकर जीरो प्वाईंट गीडा सहजनवां में छात्रों ने सड़क जामकर अपना विरोध दर्ज कराया है. मौके पर पहुंचे एसडीएम सहजनवां सुरेश राय, सीओ खजनी अनिल सिंह और थाना प्रभारी गीडा ने सड़क जामकर उग्र प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शांत करने की कोशिश की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से सीएम योगी की अपील
केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा का विरोध तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी छात्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सीएम योगी ने ट्वीट कर युवाओं को किसी भी बहकावे में ना आने की अपील की है.
Agnipath Protest: CM योगी ने युवाओं से कहा- किसी के बहकावे में न आएं, अखिलेश बोले- विश्वासघात के समान
राजयूपी में अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा का विरोध तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी छात्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी के हाथरस और बुलंदशहर से विरोध की खबरें सामने आ रही है.
कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हाउस अरेस्ट हो गए हैं. बता दें कि कांग्रेस ने आज राहुल गांधी के ईडी के पूछताछ मामले पर राजभवन के घेराव करने का ऐलान किया है.
बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के बस्ती में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक गोरखपुर के रहने वाले थे. इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए