UP Board Result 2022: इंतजार खत्म, आज दोपहर 2 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10th-12th का रिजल्ट, ये रहा लिंक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jun 2022 12:31 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज यानी 18 जून को जारी किया जाएगा. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज यानी 18 जून को जारी किया जाएगा. यूपीएमएसपी की विज्ञप्ति के मुताबिक, हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा, जबकि, इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.

इन वेबसाइटों पर जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

  • upresults.nic.in

  • upmsp.edu.in

  • upmspresults.up.nic.in

  • results.nic.in

बिना इंटरनेट के चेक कर सकेंगे रिजल्ट

अक्सर देखा गया है कि, रिजल्ट जारी होने के बाद एक ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो जाती है या फिर सर्वर डाउन हो जाता है. इस तरह की समस्या से बचने के लिए छात्र मैसेज के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं. यूपी 10वीं या 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको UP10/UP12 लिखकर स्पेस देना होगा और फिर अपना रोल नंबर लिखना होगा. इसके बाद मैजेस को 56263 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आपके फोन पर आ जाएगा.

यूपी बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीक

  • स्टेप- 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

  • स्टेप- 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक एक्टिव होने के बाद)

  • स्टेप- 3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

  • स्टेप- 4: सबमिट पर क्लिक करें

  • स्टेप- 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.

  • स्टेप- 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola