यूपी चुनाव के बीच कोरोना पर राजनीति, 'सुनो केजरीवाल...सुनो योगी,' ट्विटर पर आमने-सामने आए दो मुख्यमंत्री

कोरोना काल में प्रवासी श्रमिक मजदूरों पर आए संकट को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर को बीच ट्वीटर वॉर शुरू हो गया है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी रह गया है. 10 फरवरी से पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी. चुनाव से पहले बीजेपी और AAP पार्टी के बीच कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों के पलायन के मुद्दे पर ट्विटर वॉर शुरू हो गया है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है, जिसके जवाब में केजरीवाल ने भी पटलवार किया है.
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर संसद में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के जवाब को लेकर निंदा की. उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री का ये बयान सरासर झूठ है. देश उम्मीद करता है कि जिन लोगों ने कोरोना काल की पीड़ा को सहा, जिन लोगों ने अपनों को खोया, प्रधानमंत्री उनके प्रति संवेदनशील होंगे. लोगों की पीड़ा पर राजनीति करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता.
सुनो केजरीवाल,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 7, 2022
जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया।
छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया।
आपको मानवताद्रोही कहें या…
केजरीवाल के इस ट्वीट के जवाब में सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया. छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया. आपको मानवताद्रोही कहें या…’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा, ‘केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है.जब पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा था. तब केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया. बिजली-पानी का कनेक्शन काटा व सोते हुए लोगों को उठा-उठा कर बसों से यूपी बॉर्डर पर भेजा गया. अनाउंसमेंट कर कहा गया कि आनंद विहार के लिए बसें जा रही हैं, उससे आगे यूपी-बिहार के लिए बसें मिलेंगी. यूपी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया और उन्हें सुरक्षित वापस लाई.’
सुनो योगी,
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 7, 2022
आप तो रहने ही दो। जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा। https://t.co/qxcs2w60lG
सीएम योगी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘सुनो योगी, आप तो रहने ही दो. जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे. आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




