संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने क्यों दी मुसलमानों को होली खेलते हिंदुओं से दूर रहने की सलाह?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Mar 2022 9:37 AM
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमेन खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह ने एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें एक-दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील के साथ उन मस्जिदों से जुमे की नमाज 30 मिनट आगे बढ़ाने की अपील की गई है.
Lucknow News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने भी अपने ढंग से लोगों से शब-ए-बारात और होली का त्योहार सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की लेकिन ऐसा करते-करते वह बोल गए कि रंग के दौरान मुस्लिम समाज के लोग उन इलाके में जाने से परहेज करें जहां होली खेली जा रही हो. सांसद ने कहा कि इससे माहौल बिगड़ सकता है.
उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की कि शहर में त्योहार के दौरान निगरानी बनाए रखें ताकि कोई असामाजिक तत्व सक्रिय न हो सके. दरअसल, इस बार होली, जुमा की नमाज और शब ए बारात एक ही दिन पर पड़ा है. इसके चलते दो दिन पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमेन खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह ने एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें एक-दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील के साथ उन मस्जिदों से जुमे की नमाज 30 मिनट आगे बढ़ाने की अपील की गई है, जहां 12:30 बजे से एक बजे के बीच में जुमे की नमाज होती है. सपा सांसद ने मुसलमानों से सावधानी बरतने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










