Etah News: एटा व्यापारी मर्डर केस में आया नया मोड़, गिरफ्तार उत्कर्ष ने खोले कई राज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

व्यापारी हत्याकांड में गिरफ्तार उत्कर्ष ने बताया कि घटना के बाद वह स्कॉर्पियो लेकर पहले हरियाणा, फिर उत्तराखंड के ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में रहा. कुछ दिन पहले सभी लखनऊ में मिले थे और…

विज्ञापन

Aligarh News: एटा के व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों आरोपियों में से एक उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्कर्ष पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. मामले में पुलिस अब तक उत्कर्ष के अलावा फरार आरोपी दुष्यंत, 3 नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल, घटना को लेकर आरोपी ने कई अहम बातों का खुलासा किया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार उत्कर्ष ने खोले कई राज

एटा व्यापारी हत्याकांड में गिरफ्तार उत्कर्ष ने बताया कि घटना के बाद वह स्कॉर्पियो लेकर पहले हरियाणा, फिर उत्तराखंड के ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में रहा. कुछ दिन पहले सभी लखनऊ में मिले थे और फिर अलग अलग हो गए. घटना वाले दिन अंकुश, साहिल, दुष्यंत तीनों क्रेटा में एक साथ थे. शूटर नीले रंग की बलेनो में थे. अंकुश और साहिल ने ही हत्या की साजिश की थी. एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपितों अंकुश अग्रवाल, साहिल यादव पर 50-50 हजार का इनाम है.

Also Read: Aligarh News: व्यापारी मर्डर में 50 हजार का इनामी उत्कर्ष गिरफ्तार, ऐसे रची थी हत्या की साजिश
कैसे दिया दिया था हत्याकांड को अंजाम

एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता, जिनका मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है. अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं. संदीप गुप्ता 27 दिसंबर को डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरे, इस दौरान उनका ड्राइवर गुटखा लेने दुकान पर गया, तभी अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए.

व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यापारी को वरूण ट्रोमा में भर्ती कराया. जहां से जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने व्यापारी संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया था

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola