ePaper

Bareilly News: बरेली से दिल्ली-लखनऊ और आगरा का करने जा रहे हैं सफर, तो इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

Updated at : 06 Aug 2022 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली से दिल्ली-लखनऊ और आगरा का करने जा रहे हैं सफर, तो इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

बरेली में सावन के अंतिम सोमवार और मुहर्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है. इस बार रूट डायवर्जन सोमवार रात के बजाय मंगलवार रात तक रहेगा, क्योंकि 09 अगस्त को जगह-जगह से मुहर्रम पर तख्त और ताजियों के जुलूस निकलेंगे.

विज्ञापन

Bareilly News: सावन के अंतिम यानी चौथे सोमवार और मुहर्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है. इस बार रूट डायवर्जन सोमवार रात के बजाय मंगलवार रात तक रहेगा, क्योंकि 09 अगस्त को (आशूरा के दिन) जगह-जगह से मुहर्रम पर तख्त और ताजियों के जुलूस निकलेंगे. यह बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद आदि शहरों के लिए होगा.सावन के अंतिम सोमवार को चलते जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लाखों में होने की उम्मीद है.

प्रशासन और पुलिस अफसरों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए हैं. इसके साथ ही अफसरों ने त्यौहार पर नई परंपरा न डालने की हिदायत दी है. सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जल चढ़ाया जाएगा. इसलिए कांवड़िए बदायूं के कछला, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर के घाटों पर जल लेने बड़ी संख्या में निकलने लगे हैं. जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत करने की भी तैयारी है.

बरेली ट्रैफिक (यातायात) पुलिस ने बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, बदायूं, रामपुर और मुरादाबाद आदि शहरों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है. यह रूट डायवर्जन मंगलवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा. शहर में भारी वाहन की एंट्री पर पाबंदी है. लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली जाएंगे. इसी मार्ग से दिल्ली वाया बरेली- लखनऊ से वापसी करेंगे.

बरेली से रामपुर-मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से जाएंगे, जबकि नैनीताल और पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास से शाहजहांपुर की तरफ निकल जाएंगे. इन वाहनों की शहर में एंट्री नहीं होगी. बरेली से आगरा जाने वाले भारी और छोटे वाहन बदायूं रोड से प्रतिबंधित रहेंगे. इनको सैटेलाइट से ट्रांसपोर्ट नगर, इनवर्टिज तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक,रामपुर,शाहाबाद बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ से जा सकेंगे.

रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे से बरेली के फरीदपुर बाईपास होते हुए अपनी मंजिल पर जाएंगे. परसाखेड़ा औधोगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका चौराहा से बड़ा बड़ा बाईपास से आवागमन कर सकेंगे.शाहामतगंज,लीची बाग सैटेलाइट को आने जाने वाले सभी भारी वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे. बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्टनगर से संचालित करेंगे.

ऐसे चलेंगी रोडवेज बस

रोडवेज बस रविवार की सुबह 6:00 बजे से मंगलवार की रात 10:00 बजे तक रूट डायवर्जन से चलेंगी. पुराना रोडवेज बस अड्डे से रोडवेज की बसों को अयूब खान चौराहा, चौकी चौराहा, बियाबानी कोठी, से मालियों की पुलिया और सेटेलाइट से भेजा जाएगा. दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बस सेटेलाइट से नरियावल ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस चौराहा, बड़ा बाईपास होकर आगे जाएंगी.

लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बस सेटेलाइट से टीपी नगर होते हुए फरीदपुर पर निकलेंगी. बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बस और हल्के वाहन लाल फाटक रामगंगा, अखा़, गैनी, अलीगंज, बिसौली, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होकर जाएंगी, जबकि बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस एवं हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला और कुंवरगांव से जा सकेंगी.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola