वेटिंग और आरएसी वालों को सीट दिलाएगा रेलवे विभाग, शुरू की डिवाइस, जानें हर खास बात...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2022 7:56 PM
रेलवे ने वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस उपलब्ध कराई है. इससे वह चलती ट्रेन में वेटिंग टिकट को कंफर्म कर सकेंगे. इससे पहले यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम ट्रेन में उपलब्ध थी लेकिन...
Agra News: रेलवे विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया पहल में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है. रेलवे ने वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस उपलब्ध कराई है. इससे वह चलती ट्रेन में वेटिंग टिकट को कंफर्म कर सकेंगे. इससे पहले यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम ट्रेन में उपलब्ध थी लेकिन अब इस सुविधा को अन्य ट्रेनों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.
वेटिंग और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को जगह के लिए ट्रेन में परेशान होना पड़ता था. टीटी को यह जानकारी नहीं मिल पाती थी कि ट्रेन में कौन सी सीट खाली है. जिसकी वजह से वेटिंग टिकट वाले यात्री को इधर उधर बैठकर यात्रा करनी पड़ती थी. लेकिन अब रेलवे में टिकट चेकिंग कर्मचारी को हैंड हेल्ड डिवाइस दिया है. जिसकी मदद से टीटीई ट्रेन में खाली सीट के बारे में जान सकेगा और आरएसी वा वेटिंग टिकट वाले यात्री को जगह दिला सकेगा.
रेलवे द्वारा दी जा रही इस डिवाइस को आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सरवर से जोड़ा जाएगा. वहीं दूसरी तरफ जीपीआरएस के माध्यम से प्रत्येक स्टेशन जहां ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट होने पर डिवाइस पर सीटों की स्थिति पता पड़ जाएगी. आरएसी व वेटिंग टिकट वाले यात्री खाली बर्थ की उपलब्धता को जांच सकेंगे. इस डिवाइस से यात्रियों से किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क वसूलने और रसीद जारी करने का काम किया जा सकेगा.
डीआरएम आनंद स्वरूप के अनुसार आगरा रेल मंडल में 144 डिवाइस दी गई है. जिसमें आगरा कैंट पर 101, आगरा फोर्ट पर 18 और मथुरा स्टेशन पर 25 जुलाई से उपलब्ध कराई गई है. इस जगह से यात्रियों को सुविधा होगी वह कागज की बचत के साथ कार्य में पारदर्शिता भी आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










