Aligarh News: संदीप गुप्ता हत्याकांड के फरार आरोपी अंकुश-साहिल गिरफ्तार, 20 लाख में शूटर को दी थी सुपारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एटा के व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल और साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड के मामले में आए दिन नए और चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस बीच पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल और साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. संदीप गुप्ता की हत्या के लिए शूटर को 20 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी. इसके साथ ही आरोपियों ने और भी कई राज खोले हैं.

विज्ञापन

एक-एक लाख के इनामी आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित और एक-एक लाख के इनामी अंकुश अग्रवाल और साहिल यादव को पुलिस ने अलीगढ़ की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आते हुए गिरफ्तार कर लिया. इस बीच अंकुश और साहिल ने अलग-अलग राज्यों में पहचान बदलकर बचने की कोशिश की. नेपाल तक भी जाने की प्लानिंग बनाई, लेकिन एक साथी उत्कर्ष के गिरफ्तार होने के बाद दोनों को रेस्ट होने का डर सताने लगा. अब तक मामले में 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.

20 लाख में दी थी कारोबारी की सुपारी

मर्डर के मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल ने साहिल यादव के जरिए अलीगढ़ के टप्पल स्थित बजौता के शूटर प्रवीण को 20 लाख रुपए में संदीप गुप्ता की हत्या की सुपारी दी थी, जिसमें 11 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे. अब पुलिस शूटर प्रवीण और उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद तीनों नाबालिग लड़के, अंकुश के पिता राजीव, अंकुश के दोस्त उत्कर्ष और दुष्यंत, मनीष, साहिल के भाई अनुराग यादव को गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 22 जनवरी से होने वाली धर्म संसद स्थगित, सामने आयी यह बड़ी वजह
क्या था पूरा मामला

दरअसल, 27 दिसंबर 2021 को एटा के अलीगंज निवासी व्यापारी संदीप गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने घटना के 2 दिन बाद ही मामले में अंकुश के पिता राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे मर्डर की कड़ी जुड़ती चली गई, और पुलिस के हाथ एक के बाद एक कामयाबी लगती गई.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola