Hathras News: दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किशोरी ने किया था आत्महत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी. फिलहाल, आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Hathras News: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. इस क्रम में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी. फिलहाल, आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म लूटने वाला युवक गिरफ्तार

दरअसल, किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करते समय एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कृष्णा नामक युवक पर आरोप लगाए गए थे और जिस पर कार्रवाई की मांग की गई थी. थोड़ी देर बाद ही पुलिस में आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया.

छत पर नग्न अवस्था में मिली थी किशोरी

हाथरस के सहपऊ कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी 12 मई को अपने घर की छत पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली थी. किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट अधिनियम, दुष्कर्म धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया था.

फंदा लगाकर किया था किशोरी ने खुदकुशी का प्रयास

किशोरी ने 14 मई को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. परिवार वालों ने किशोरी को आत्महत्या करने से बचा लिया था. किशोरी घटना से परेशान थी और उसने एक सुसाइड नोट लिखकर आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही थी.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola