नारियल पानी...जमीन पर सोना...राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ऐसे कर रहे नियमों का पालन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Jan 2024 6:47 PM
प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पीएम मोदी कड़ाई से नियमों का पालन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केवल नारियल पानी पी रहे हैं. इसके अलावा पीएम रात में जमीन पर कंबल बिछाकर सो रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी अन्न ग्रहण नहीं कर रहे हैं.
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishta) कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अयोध्या में दुल्हन की तरह सजाया गया है. 72000 खास लोगों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे. इसके लिए पीएम मोदी 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं. उन्होंने 12 जनवरी को इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. अब खबर आ रही है कि पीएम मोदी नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं.
नारियल पानी और जमीन में सो रहे पीएम मोदी
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले अनुष्ठान में पीएम मोदी कड़ाई से नियमों का पालन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी केवल नारियल पानी पी रहे हैं. इसके अलावा पीएम रात में जमीन पर कंबल बिछाकर सो रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी अन्न ग्रहण नहीं कर रहे हैं.
मुख्य अजमान होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अर्चक की भूमिका निभाने जा रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने यह जानकारी दी.
Also Read: Ram Mandir Holiday: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन किस राज्य में क्या-क्या बंद रहेंगे? जानें यहां
पीएम मोदी को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए याचिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में आम चुनाव होने तक और न्याय के हित में सभी शंकराचार्य की सहमति मिलने तक प्रधानमंत्री और सीएम योगी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने का अनुरोध किया गया है.
Also Read: अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, जानें मंदिर निर्माण से जुड़ी अहम बातें
160 देशों में होंगे रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के लाइव दर्शन
रामलला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण यूरोप, अमेरिका, खाड़ी समेत दुनिया के 160 देशों में होगा. महोत्सव का लाइव प्रसारण एफिल टावर से लेकर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक में देखने को मिलेगा. इसके अलावा पेरिस में 21 जनवरी को राम रथ यात्रा भी निकाली जायेगी. जिसमें पूरे यूरोप में एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे.
इतनी स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण
अमेरिका – 300
ब्रिटेन – 25
ऑस्ट्रेलिया- 30
कनाडा- 30
मॉरीशस- 100
आयरलैंड- 25
फिजी- 10
जर्मनी- 10
इंडोनेशिया – 05
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










