ePaper

Petrol Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी गिरावट, जानें अपने शहर में तेल का भाव

Updated at : 22 May 2022 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी गिरावट, जानें अपने शहर में तेल का भाव

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राजधानी लखनऊ में आज, 22 मई को पेट्रोल के दाम घटकर 96.53 रुपए, जबकि डीजल के दाम 89.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर आठ रुपए और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपए प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी लखनऊ में आज, 22 मई को पेट्रोल के दाम घटकर 96.53 रुपए, जबकि डीजल के दाम 89.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • अलीगढ़ (Petrol Diesel Price in Aligarh) में पेट्रोल 96.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.85 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • बरेली (Petrol Diesel Price in Bareilly) में पेट्रोल 96.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.16 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • नोएडा (Petrol Diesel Price in Noida) में पेट्रोल 95.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.00 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गाजियाबाद (Petrol Diesel Price in Ghaziabad) में पेट्रोल 95.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • लखनऊ (Petrol Diesel Price in Lucknow) में पेट्रोल 96.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.73 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गोरखपुर (Petrol Diesel Price in Gorakhpur) में पेट्रोल 96.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.98 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

SMS से जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से तेल का ताजा भाव जान सकते हैं.

कैसे तय होती हैं तेल की नई कीमतें

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola