पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा भी कानूनी शिकंजे में फंस गयी हैं. उनके खिलाफ रामपुर में आचार संहिता के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गये हैं.

विज्ञापन

रामपुर : लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा भी कानूनी शिकंजे में फंस गयी हैं. उनके खिलाफ रामपुर में आचार संहिता के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गये हैं. इस मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई होगी. वहीं कैमरी थाने में दर्ज आचार संहिता के मुकदमे में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी. जया प्रदा दस वर्ष तक रामपुर से समाजवादी पार्टी से सांसद थीं. बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी थीं.

उनको बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी आजम खां से पराजय झेलनी पड़ी थी. इस दौरान स्वार थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ. उनके खिलाफ आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार के ग्राम नूरपुर में उन्होंने सड़क का लोकार्पण किया था.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola