Lucknow News: नाबालिग बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2023 9:01 PM

विज्ञापन

Lucknow Crime News: लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या कर दी गई है. मृतक नाबालिग के परिजनों ने थाने में तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इटौंजा थानाक्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक नाबालिग के परिजनों ने थाने में तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा लखनऊ के इटौंजा थानाक्षेत्र में गनेशपुर गांव का है. जहां 16 वर्षीय महक नाम की बच्ची का शव गांव में मिला. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची शौच के लिए गई थी. देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई.

Also Read: Kannauj Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन लोगों की मौत

जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी ढूंढने के बाद झाड़ियों के किनारे उसका शव मिला. यह देख लड़की के परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गला दबाकर की गई हत्या

मृतक नाबालिग लड़के  के परिजनों का कहना है कि वह शौच के लिए गई थी. जब घर नहीं लौटी तो छानबीन शुरू कर दी गई. इस दौरान उसका शव गांव के पास झड़ियों में मिला था. सूत्रों ने बताया कि युवती गले पर कुछ निशान थे. जिसे देख कर लग कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई पांच टीमें

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि आज इटौंजा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की का शव झाड़ियों के पास मिला. मौके पर डॉग स्क्वायड फॉरेंसिंग की टीम को बुलाया गया और जांच करवाई जा रही है. फिलहाल आरोपियों को पकड़ के लिए 5 टीमें पुलिस की लगाई गई है. बहुत जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola