SIT की 3,100 पन्नों की रिपोर्ट पेश, विकास दुबे के करोड़ों की संपत्ति का जिक्र, ED से जांच कराने की सिफारिश

Kanpur: Debries lie on the ground after demolition of the residence of main accused in the Kanpur encounter case, Vikas Dubey, in Kanpur, Sunday, July 5, 2020. The encounter took place when the police team was approaching to arrest Vikas Dubey, a history-sheeter facing 60 criminal cases, on the intervening night of Thursday and Friday. (PTI Photo)(PTI05-07-2020_000156B)
Vikas Dubey Case: कानपुर के बिकरू गांव की घटना की जांच के लिए बनी एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. घटना को लेकर पुलिस ने डिटेल रिपोर्ट बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि एसआईटी ने 9 बिंदुओं के आधार पर जांच की है. जांच रिपोर्ट 3100 पन्नों की है उसमें मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे के काले साम्राज्य का जिक्र भी है.
Most Wanted Gangster Vikas Dubey Case: कानपुर के बिकरू गांव की घटना की जांच के लिए बनी एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. घटना को लेकर एसआईटी ने डिटेल रिपोर्ट बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि एसआईटी ने 9 बिंदुओं के आधार पर जांच की है. जांच रिपोर्ट 3,100 पन्नों की है उसमें मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे के काले साम्राज्य का जिक्र भी है. बड़ी बात यह है एसआईटी की रिपोर्ट में गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
Also Read: UP Corona Update: योगी सरकार ने जिलों में फिर से नाइट कर्फ्यू व धारा 144 के दिए निर्देश, सर्विलांस टीम करेगी प्रत्येक मकान की सघन निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी ने 3,100 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है. उसमें जिक्र है कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की मदद करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. एसआईटी की जांच रिपोर्ट में गैंगस्टर विकास दुबे की 150 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है. जिसकी जांच ED (प्रवर्तन निदेशालय) से कराने की सिफारिश की गई है. इसके पहले योगी सरकार ने नवंबर में तत्कालीन एसएसपी अनंद देव को निलंबित किया था. उनके और विकास दुबे के बीच सांठगांठ का पता चला था.
कानपुर के बिकरू गांव की घटना को लेकर गठित एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी। 9 बिंदुओं को आधार बनाकर तैयार की गई ये जांच रिपोर्ट करीब तीन हज़ार एक सौ पन्नों की है: आधिकारिक सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
Also Read: UP MLC Election: यूपी में शिक्षक-स्नातक MLC की 11 सीटों के लिए आज हो रहा मतदान, BJP के लिए क्यों अहम हो गया है यह चुनाव?
उत्तरप्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे पर दो जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था. इस घटना के बाद गैंगस्टर विकास दुबे फरार चल रहा था. घटना के कुछ दिनों बाद विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था. वहां से उत्तरप्रदेश की पुलिस उसे लेकर कानपुर लौट रही थी. इसी दौरान उत्तरप्रदेश की सीमा में भागने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर विकास दुबे की मौत हो गई थी. अब, बिकरू मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




