Gorakhpur: गोरखपुर में 1 घंटे में बदमाशों ने धोखाधड़ी की दो घटनाओं को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई वारदात

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Sep 2022 3:13 PM

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक घंटे में दो लूट की वारदात कर टप्पेबाजों ने इलाके में सनसनी फैला दी है. हालांकि, CCTV कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में इस समय बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. शहर को अलग-अलग दो इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है. लुटेरों ने 1 घंटे में दोनों वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

बदमाशों की तलाश में जुटी टीम

दरअसल, गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को कागज की गड्डी थमाकर 15 हजार रुपये लेकर भाग गए. वहीं, बैंक रोड पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यापारी के मुनीम की तलाशी लेकर एक लाख रुपये बदमाश उड़ा ले गए. बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

वहीं पुलिस ने कोतवाली और चिलुआताल की घटना के बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज को मीडिया सेल के माध्यम से वायरल करा दिया है, जिसमें पुलिस ने लोगों से मदद करने की अपील की है. मदद करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, और उसे उचित इनाम भी देने की बात पुलिस ने कही है.

दरअसल, खूनीपुर निवासी सविता जालान घी की एजेंसी चलाती हैं. दुकान पर मुनीम का काम करने वाले विनय कुमार और सूरज गौड़ दुकान से 5.46 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने पहुंचे थे. बैंक के पास खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, और तलाशी लेने लगे. इस दौरान बहाने बैग में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए. बैंक में दाखिल होने के बाद, जब घटना की जानकारी हुई तो दोनों के होश उड़ गए बैग में पैसे नहीं थे. फोन पर सूचना दी.

वहीं दूसरी घटना मोहरीपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी से लूट की है. मोहरीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उनका पेंशन आता है. यहां बैंक से 15 हजार रुपये निकाल कर वह घर जा रहे थे. तभी मोहरीपुर चौराहे के पास मिले ठगों ने बातों में लगाकर कपड़े में लिपटी कागज की गड्डी देकर उनके पास रखे 15 हजार रुपये ले लिए. गोरखपुर में शुक्रवार को हुई यह दोनों घटना पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई हैं, क्योंकि दोनों ही घटना को एक घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया है.

रिपोर्टर – कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola