मायावती ने बताया उन्नाव हत्याकांड के लिए कौन जिम्मेदार, बसपा सुप्रीमो से मिलने पहुंचा पीड़ित परिवार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2022 12:59 PM
उन्नाव में दलित लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की. मायावती ने घटना के लिए सपा नेता के बेटे और लोकल पूलिस को जिम्मेदार ठहराया है.
Unnao News: यूपी विधानसभा चुनाव के बीच उन्नाव में दलित लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इस बीच पीड़ित परिवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की. पूर्व सीएम ने ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने घटना के लिए सपा नेता के बेटे और लोकल पूलिस को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
1. उन्नाव में दलित युवा लडकी का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दुःख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।
— Mayawati (@Mayawati) February 14, 2022
मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन्नाव में दलित युवा लडकी का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दुःख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है.
उन्होंने कहा कि, ‘उन्नाव पुलिस अगर पीड़ित परिवार की शिकायत का समय से संज्ञान ले लेती तो यह घटना नहीं होती. सरकार दोषी पुलिस वालों को बर्खास्त करे तथा उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजे. साथ ही गरीब पीड़ित परिवार की उचित कानूनी पैरवी की व्यवस्था करे, बीएसपी की यह मांग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










