डायल 100 पर पीएम मोदी को गोलियों से छलनी करने की दी गई धमकी, नोएडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा पुलिस ने पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी देने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 100 नंबर डायल कर पीएम को मारने की धमकी दी है.
नोएडा : नोएडा पुलिस ने पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी देने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने 100 नंबर डायल कर पीएम को मारने की धमकी दी है.
नोएडा के एडिशनल डीसीपी के मुताबिक युवक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को यह धमकी दी की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोलियों से छलनी कर देगा. इस दौरान वह काफी अपशब्दों का प्रयोग करता रहा.
Also Read: डंसता रहा विषैला सांप पर डॉगी लूसी ने मरते दम तक निभाई वफादारी, गेंहुअन को मारकर बचाई घरवालों की जान
जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने ने मामले को गंभीरता से लिया और नोएडा पुलिस को इसकी सूचना दी. नोएडा पुलिस ने धमकी देने वाले की तालाश शुरू कर दी. इस मामले में हरभजन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
A man, Harbhajan, has been arrested in Phase-3 Police Station area of Noida for calling Dial 100 & threatening PM Narendra Modi. He is being questioned. Prima facie, he seems to be a drug addict: Additional DCP (Central Noida) Ankur Aggarwal pic.twitter.com/SFVqiCv9JS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 10, 2020
आरोपी की उम्र करीब 33 वर्ष है और यह हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है. जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर-66 में रह रहा था. आरोपी ने पुलिस को फोन कर कहा कि वो एक घंटे के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली से मार देगा.जिसके बाद थाना फेस- 3 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-66, मामूरा से युवक को गिरफ्तार कर लिया.शुरूआती जांच में ऐसा पाया गया है कि वो ड्रग्स का सेवन करने का लती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




