ePaper

Lucknow News: लखनऊ में युवक ने युवती को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

Updated at : 16 Nov 2022 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: लखनऊ में युवक ने युवती को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार है. पीड़ित पक्ष ने मामले में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के विरोध में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के दुबग्गा में युवक ने युवती को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार है. पीड़ित पक्ष ने मामले में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के विरोध में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती परिवार सहित रहती थी. उसका पास के ब्लॉक नंबर-40 मेंं रहने वाले सूफियान नाम के युवक से परिचय था. पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था.

यह बात मंगलवार को परिजनों को पता चल गई. इसकी शिकायत करने वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई. इसी बीच युवती छत पर चली गई. उसके पीछे-पीछे सूफियान भी गया.

इसी दौरान अचानक से चौथी मंजिल से युवती के गिरने की आवाज सुनाई दी. लोगों ने देखा तो युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी. परिजन बेहोशी के हालत में तत्काल उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया.

परिजनों के मुताबिक, हाईस्कूल पास युवती ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी. सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह करना चाहता था. इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था. जबकि, युवती इसका विरोध कर रही थी.

वारदात के बाद से सूफियान और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया. आरोप है कि सूफियान मोबाइल पर भी युवती पर धर्म बदलने के लिए ही दबाव बनाता था.

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन की गई है. कई बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक युवती के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola