ePaper

लखनऊ के दुबग्‍गा में प्रेमी ने नाबाल‍िग प्रेम‍िका का काटा गला, FB पर माता-प‍िता से माफी मांग क‍िया खुलासा

Updated at : 04 Nov 2022 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
लखनऊ के दुबग्‍गा में प्रेमी ने नाबाल‍िग प्रेम‍िका का काटा गला, FB पर माता-प‍िता से माफी मांग क‍िया खुलासा

दुबग्गा में शुक्रवार की सुबह खेत में शौच के लिए गई नाबालिग की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. जेहटा के मौरा खेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे क‍िशोरी शौच के लिए खेत में गई थी. काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो गांव के ही छोटेलाल के खेत में क‍िशोरी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला.

विज्ञापन

Lucknow Crime News: यूपी राजधानी लखनऊ के दुबग्‍गा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक जघझय हत्‍या की वारदात को अंजाम द‍िया गया है. सुबह शौच के ल‍िये खेत में गई नाबाल‍िग की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई. इसके बाद हत्‍यारा मौके से फरार हो गया. मगर कुछ घंटे के बाद खूनी ने फेसबुक पर लंबी पोस्‍ट डालकर अपने मां-बाप से माफी मांगते हुये क‍िशोरी की हत्‍या की बात कुबूल कर ली. पुल‍िस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा ल‍िखकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

खून से लथपथ शव पड़ा मिला

जानकारी के मुताब‍िक, दुबग्गा में शुक्रवार की सुबह खेत में शौच के लिए गई नाबालिग की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. जेहटा के मौरा खेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे क‍िशोरी शौच के लिए खेत में गई थी. काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो गांव के ही छोटेलाल के खेत में क‍िशोरी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर डीसीपी राहुल राज और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी मौके पर पहुंच गए. मृतका के पिता ने गांव के ही रोहित रावत पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करवा द‍िया.

क‍िशोरी की हत्या की बात स्‍वीकार की

उधर, हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया था. परिजनों को नाबालिग का शव खेत में खून से लथपथ मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस मृतका के पिता की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश करने लगी. कुछ घंटे बाद ही आरोपी रोहित ने फेसबुक पर लंबी पोस्‍ट ल‍िखकर डाल दी. उसमें रोहित ने अपने माता-प‍िता से क्षमा मांगते हुए क‍िशोरी की हत्या की बात लिखी है.

कुछ दिनों बाद वापस आ गया

पुल‍िस ने बताया क‍ि क‍िशोरी का रोहित से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते नाबालिग की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है. मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार रोहित और क‍िशोरी का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था. कुछ साल पहले रोहित उसको लेकर भाग गया था लेकिन कुछ दिनों बाद वापस आ गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola