सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, नेताजी के विकास कार्यों की हो रही चर्चा

Updated:
विज्ञापन

इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम से ही लोगों का आना लगा हुआ था. पूरी रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने धरतीपुत्र की संज्ञा वाले नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए आ रहे थे. इस बीच पुलिस भी पूरी चौकसी बरतती हुई नजर आई.

विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Cremation: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा के साक्षी बनने के लिए पूरे देश से लोग आए हुए थे. सैफई में मंगलवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा. बाजार बंद हैं और नेताजी को चाहने वालों का जगह-जगह जमावड़ा लग गया.

विज्ञापन
undefined

इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम से ही लोगों का आना लगा हुआ था. पूरी रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने धरतीपुत्र की संज्ञा वाले नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए आ रहे थे. इस बीच पुलिस भी पूरी चौकसी बरतती हुई नजर आई.

undefined

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने की इच्छा लेकर सैफई में जुटे सपाई उनसे जुड़ी यादों की चर्चा कर रहे हैं. विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त गिना रहे हैं. अंतिम दर्शन के लिए बनाए गए पंडाल में ऐसा लग रहा है कि पूरा उत्तर प्रदेश उमड़ पड़ा है. हर जिले और मजरे से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेताजी की अंतिम यात्रा में शरीक होने के लिए आए हुए हैं.

undefined

आजमगढ़ से आए यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि नेताजी ने कभी भी किसी को निराश नहीं किया. वे बताते हैं कि उनके सामने एक नहीं कई उदाहरण हैं जो यह समझने और समझाने के लिए काफी है की नेताजी आमजनों की दिक्कत दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया करते थे. कुछ ऐसी ही बात दिल्ली से आए अमर चौधरी कहते हैं. उन्होंने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि वे जब पहली बार नेताजी से मिले तो उन्होंने यह अहसास ही नहीं होने दिया कि वह पहली मुलाकात थी. वे जब भी मिले एक अभिभावक की तरह पेश आते थे. आज यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि नेताजी हमारे बीच नहीं रहे.

Also Read: पंचतत्‍व में व‍िलीन हुए धरतीपुत्र मुलायम स‍िंह यादव, सपा की लाल टोपी पहन बेटे अख‍िलेश ने दी मुखाग्‍न‍ि
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola