UP Election 2022: डिप्टी CM केशव मौर्य का तंज- सपा की निकल रही हवा, गन्ना किसानों का नहीं करते थे भुगतान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2022 6:09 PM
Lucknow News: प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने इस बीच 300 से अधिक सीट जीतने का दावा किया.
Lucknow News: प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने इस बीच 300 से अधिक सीट जीतने का दावा किया. उन्होंने सपा सरकार पर हमलावर अंदाज में कहा कि किसानों का भुगतान तक नहीं हो पाता था. अब किसानों की खुशहाली की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का साथ भाजपा को मिल रहा है.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व तिंदवारी (बांदा) से पूर्व विधायक दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की मऊरानीपुर (झांसी) से पूर्व विधायक रश्मि आर्या, बसपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री, झांसी-चित्रकूट मण्डल जोनल कोआर्डिनेटर व बबेरू (बांदा) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान तथा समाजवादी पार्टी से कायमगंज (फर्रूखाबाद) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सुरभि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य दयाशंकर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










