विकास दूबे की पहली पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत, शिवली कांड के बाद दूसरी पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ

Updated at : 09 Jul 2020 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
विकास दूबे की पहली पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत, शिवली कांड के बाद दूसरी पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ

कुख्यात गैंगस्टर और कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे का खौफ न केवल उसके आसपास के समाज पर दिखता है, बल्कि उसका परिवार भी उससे अछूता नहीं है.

विज्ञापन

लखनऊ : कुख्यात गैंगस्टर और कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे का खौफ न केवल उसके आसपास के समाज पर दिखता है, बल्कि उसका परिवार भी उससे अछूता नहीं है. विकास दुबे की पहली पत्नी की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी थी. पहली पत्नी से विकास को कोई संतान नहीं हुआ. पहली पत्नी की मौत के बाद विकास ने अपने साथी राजू खुल्लर की बहन पत्नी ऋचा उर्फ सोनू से दूसरी शादी की. 2001 में शिवली थाने में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की हत्या के बाद उसकी दूसरी पत्नी ऋचा भी उसकी खौफ से तंग आकर उसे छोड़कर चली गयी. बताया जाता है कि ऋचा के चले जाने के बाद विकास ने उसके भाई राजू खुल्लर को मरवाने का भी प्रयास किया था. विकास के खौफ के कारण कुछ समय बाद ऋचा लौटी जरूर, लेकिन वह उसके साथ नहीं रहकर लखनऊ में रहने लगी.

बताया जाता है कि कुख्यात बदमाश राजू खुल्लर अपनी बहन की शादी विकास से करने के पक्ष में नहीं था. पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद जब विकास की नजर राजू की बहन ऋचा पर गयी तो राजू ने विकास को ना कर दिया, लेकिन बाद में विकास के खौफ के आगे उसे झुकना पड़ा और वह ऋचा की शादी को राजी हो गया. दूसरी शादी के कुछ समय बाद ही विकास ने शिवली कांड कर दिया. इसके बाद ऋचा बिकरू गांव को छोड़कर कानपुर आ गयी और शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने लगी.

इस बीच, विकास को पता चला कि उसने जो प्रॉपर्टी ऋचा के नाम की थी, वो सारी संपत्ति ऋचा ने अपने भाई राजू के नाम कर दी है. इससे गुस्साये विकास ने राजू को मारने के लिए अपने गुर्गों को उसके पीछे लगा दिया. दबाव बढ़ता देख राजू कानपुर से गायब हो गया और ऋचा भी विकास के पास लौट आयी, लेकिन वो लखनऊ में रहने गयी.

2015 में ऋचा दुबे ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली. बताया जाता है कि पार्टी की सदस्यता दिलाने में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक मुनींद्र शुक्ला और मंत्री अरुणा कोरी की अहम भूमिका थी. कहा जाता है कि ऋचा दुबे ने 20 हजार रुपये में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी. बुधवार को सदस्यता फार्म सामने आने पर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हाती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola