ePaper

Prayagraj News: बाहुबली अतीक के भाई की जमानत में नया मोड़, जज ने सुनवाई से खुद को किया अलग

Updated at : 05 Mar 2022 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj News: बाहुबली अतीक के भाई की जमानत में नया मोड़, जज ने सुनवाई से खुद को किया अलग

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम की जमानत पर सुनवाई से इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने खुद को अलग कर लिया.

विज्ञापन

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम की जमानत पर सुनवाई से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राजीव गुप्ता ने खुद को अलग कर लिया. ऐसे में अब अशरफ की जमानत पर सुनवाई टल गई. अशरफ की फाइल अन्य कोर्ट में स्थानांतरण के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी जाएगी. मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.

हत्या समेत दर्जनों मामलों में आरोपी है अशरफ

पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या समेत दर्जनों मामले दर्ज है. 2005 में शहर के धूमंगज इलाके ने दिनदहाड़े बसपा विधायक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. उक्त घटना में मुख्य आरोपी अशरफ को ही बनाया गया था. कोर्ट से वारंट के बाद अशरफ फरार हो गया था.

2 जुलाई 2020 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुलिस ने अशरफ के को 2 जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के समय अशरफ पर 1 लाख का इनाम घोषित था. अशरफ की ओर से इसी मामले में जमानत अर्जी दाखिल की गई है. अब मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.

रिपोर्ट- एसके इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola