इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में बुलाकर दुष्कर्म, अलीगढ़ के छात्र को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Aligarh News: जम्मू की रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अलीगढ़ परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने कॉलेज से गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के एक विधि छात्र (law student) की जम्मू की रहने वाली नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई, फिर एक दिन युवक ने नाबालिग को होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया. इसके बाद अलीगढ़ परीक्षा देने आए युवक को जम्मू कश्मीर की पुलिस ने कॉलेज से गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई.

विज्ञापन

होटल में नाबालिग से किया दुष्कर्म

गांधी पार्क इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि, जम्मू कश्मीर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडौस निवासी जितेंद्र राघव डीएस डिग्री कॉलेज में बीए.एलएलबी का छात्र है. इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के एक सैन्य कर्मी की नाबालिग बेटी से हुई. इंस्टाग्राम पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं. जून महीने में युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर जम्मू के होटल में बुलाया. होटल में युवक ने दुष्कर्म किया और बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया.

परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक के होटल से फरार होने पर नाबालिग ने पूरा मामला अपने परिवार वालों को बताया, मामले में सांबा जिले के थाना बारी ब्राह्मणा में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया. जम्मू- कश्मीर की पुलिस ने अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस से संपर्क किया और परीक्षा देने आए डीएस डिग्री कॉलेज में आरोपित को दबोच लिया. पीड़िता ने आरोपित को पहचान लिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस युवक को अपने साथ ले गई.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola