ज्ञानवापी मामले में हिंंदू पक्ष अब 18 जुलाई को रखेगा अपना पक्ष, फिर मुस्लिम पक्ष देगा हर दलील का जवाब

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमारा आर्ग्युमेंट कन्क्लूड हो गया है. राखी सिंह की बहस के लिए उनके वकील ने सोमवार की डेट लगवाई है. वादी संख्या 2 से लेकर 5 तक की बहस हमने कम्प्लीट कर दी है. अब वादी संख्या 1 के लिए राखी सिंह अपनी बहस करेंगी.
Gyanvapi Case: वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष द्वारा बहस वादी संख्या 2 से लेकर 5 तक की कम्प्लीट हो गई है. अब सिर्फ राखी सिंह जो कि अलग काउंसिल की हैं. उनका पक्ष सोमवार 18 जुलाई को कोर्ट के समक्ष पेश होगा. इसके बाद सभी बहस का जवाब मुस्लिम पक्ष द्वारा दिया जाएगा.
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमारा आर्ग्युमेंट कन्क्लूड हो गया है. राखी सिंह की बहस के लिए उनके वकील ने सोमवार की डेट लगवाई है. वादी संख्या 2 से लेकर 5 तक की बहस हमने कम्प्लीट कर दी है. अब वादी संख्या 1 के लिए राखी सिंह अपनी बहस करेंगी. हमने कोर्ट में कहकहा कि वक्फ बोर्ड का लॉ यहां अप्लाई नहीं करता. इसे विस्तृत रूप से कोर्ट के सामने रखा है. मुस्लिम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव का कहना है कि आज कोर्ट में 2 से 5 तक की बहस कम्प्लीट हो गई है. जो वादी संख्या राखी सिंह हैं, उनकी काउंसिल दूसरी है तो वे अपनी बहस सोमवार को करेंगी. जब सबकी जवाबदेही पूरी हो जाएगी तो वह सबका जवाब कोर्ट में देंगे.
रिपोर्ट : विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




