Saharanpur News: किसान सेठपाल सिंह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Mar 2022 10:15 AM

विज्ञापन

सहारनपुर के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में उनके द्वाका किए गए योगदान के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. सेठपाल सिंह को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है. उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में उनके द्वाका किए गए योगदान के लिए दिया गया है.

किसान सेठपाल खेती में करते रहते हैं नए-नए प्रयोग

सहारनपुर के नंदी फिरोजपुर गांव में रहने वाले प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह कृषि में नए-नए प्रयोग कर किसानों के बीच प्रेरणास्रोत बने हुए हैं. सेठपाल सिंह को इससे पहले भी खेती में नए नए प्रयोग करने के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं. इस बीच अब उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है.

पहले भी सम्मानित हो चुके हैं किसान सेठपाल

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को साल 2012 में आईसीएआर द्वारा नवोन्मेषी कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया था, इसी तरह साल 2014 में भी आईसीएआर द्वारा ही जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार से नवाजा गया. सेठपाल सिंह को साल 2020 में अध्येता पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Also Read: Yogi 2.0 govt: योगी कैबिनेट के मंत्रियों के लिए बंगले-गाड़ियां तैयार, विधायकों के लिए नए आवास का इंतजाम
अलग तरह की खेती के लिए रहते हैं चर्चा में

पद्मश्री किसान सेठपाल सिंह खेत में कमल के फूल, मत्स्य पालन, पशुपालन, सब्जी उत्पादन के साथ सिंघाड़ा उत्पादन और मशरूम की खेती भी करते हैं. इसके अलावा वह सहफसली के तौर पर प्याज, सौंफ, आलू, सरसों, मसूर और हल्दी की खेती करते हैं. ऑर्गेनिक खेती में भी उन्होंने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है. वह अपनी खेती में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन एवं प्रयोग, नाडेफ कंपोस्ट का उत्पादन करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola