Lucknow News: CM योगी ने किया ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ, पेंशनरों को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2022 2:04 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री 11.30 बजे लोकभवन में उद्घाटन पोर्टल का शुभारंभ किया. पोर्टल के शुभारंभ के बाद अब पेंशनरों को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करके आसानी से भुगतान मिल सकेगा.
Lucknow News: श्रम दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने 11.30 बजे लोकभवन में पोर्टल का उद्घाटन किया. पोर्टल के शुभारंभ के बाद अब पेंशनरों को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करके आसानी से भुगतान मिल सकेगा.
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तरह सुविधा देने वाला यूपी देश का पहला राज्य है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिससे 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे. इस मौके पर सीएम ने 1220 पेंशनरों के खाते में पेंशन राशि भी भेजी.
ई-पेंशन पोर्टल (e-pension portal) शुरू होने से अब रिटायर कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा पोर्टल से अपनी सेवानिवृत्ति के 06 माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और उसकी सेवानिवृत्ति से 3 माह पूर्व पेंशन, ग्रेच्युटी और राशिकरण के भुगतान आदेश निर्गत हो जाएंगे. इस कार्यक्रम से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जनपद के मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले लगभग 100 पेंशनर भी वर्चुअली जुड़ें.
दरअसल, इससे पहले रिटायर कर्मचारियों को पेंशन के लिए आए दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे. इसके बाद भी उनका पैसा समय पर नहीं मिलता था. इस मामले में कर्मचारियों ने कई बार सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाई. ऐसे में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 1 मई को E Pension पोर्टल का शुभारंभ किया है.
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, पेंशन पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है. इसमें रिटायरमेंट के 6 माह पहले से ही कर्माचरी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और तीन माग शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान आदेश जारी हो जाएंगे. इससे पहले तक पेंशनर आए दिन सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. पेंशनर के पेंशन प्रपत्र और सेवा संबंधी अभिलेख डाक द्वार पीपीओ निर्गत करने वाले प्राधिकारी को भेजे जाते थे. इसमें काफी समय लगता था. ऐसे में अब पेंशनर्स को अपनी प्रथम पेंशन के भुगतान के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










