स्वतंत्रता दिवस पर मायावती ने ट्वीट कर कहा- समतामूलक समाज का सपना अब भी अधूरा

Lok Sabha Election 2024
Mayawati, Independence Day, UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि आजादी के बाद मानवतावादी संविधान बनाकर समतामूलक समाज का जो सपना देखा गया था वह अब भी अधूरा है. बसपा प्रमुख ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी.
Mayawati, Independence Day 2021, UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि आजादी के बाद मानवतावादी संविधान बनाकर समतामूलक समाज का जो सपना देखा गया था वह अब भी अधूरा है. बसपा प्रमुख ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी.
उन्होंने ट्वीट किया, देश और दुनिया में सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश की आजादी के बाद मानवतावादी संविधान बनाकर जो यहां समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की आदि का अद्भुत सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है जिसपर सही सोच व समर्पण की जरूरत है.
1.देश व दुनिया के सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की आज़ादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बनाकर जो यहाँ समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की आदि का अद्भुत सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है जिसपर सही सोच व समर्पण की जरूरत।
— Mayawati (@Mayawati) August 15, 2021
मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार और न्याय-युक्त जीवन संविधान के मूल हैं, जिसके लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करने की जरूरत है.
2. देश के लोगों के जीवन में सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार व न्याय-युक्त जीवन आदि संविधान के मूल हैं, जिसके प्रति केन्द्र व राज्य सरकारों को भी जनता के दुःख-दर्द को समझकर उन्हें दूर करने हेतु इधर-उधर की बातें न करके, उनपर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करना जरूरी।
— Mayawati (@Mayawati) August 15, 2021
3. देश के करोड़ों गरीबों, मज़लूमों व शोषितों-पीड़ितों ने अपने थोड़े अच्छे दिनों की उम्मीद में बहुत लम्बा समय प्रतीक्षा में ही व्यतीत किए हैं, यह अति-चिन्तनीय। किन्तु अब समय आ गया है कि समस्त सरकारी कर्ताधर्ता देश व संविधान के प्रति सच्ची भावना से समर्पित हों व उनका उद्धार करें।
— Mayawati (@Mayawati) August 15, 2021
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




