Lucknow Alaya Building Collapse: मलबा हटाने का कार्य जारी, अभी भी फंसे हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ के वजीर हसन रोड स्‍थि‍त अलाया अपार्टमेंट हादसे में दो मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है. सिविल अस्पताल में अभी सपा प्रवक्‍ता हैदर अब्बास की मां पत्नी की मौत हुई है. महिला को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

अपार्टमेंट में कुछ दिन से मरम्मत और पाइप लाइन का काम चल रहा था. अपार्टमेंट अचानक जमींदोज कैसे हो गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. बिल्डिंग का निर्माण यजदान बिल्डर्स ने किया था.अलाया अपार्टमेंट में कुल 14 परिवार रहता थे . मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक अपार्टमेंट भरभराकर गिर गया. अलाया अपार्टमेंट के मंगलवार शाम अचानक भरभराकर गिरने की भीषण घटना के बाद मेरठ की किठौर विधानसभा सीट से सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

जबकि उसके करीबी याजदान बिल्डर व कुछ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. अपार्टमेंट के दो पिलर कमजोर थे. कुछ दिन से उसकी मरम्मत भी हो रही थी. ड्रिल मशीन चलाई जा रही थी, जिससे नींव पूरी तरह से हिल गई और ये हादसा हुआ. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में भूकंप के कारण बिल्डिंग पर असर हुआ.चल रहा काम का लोगों ने विरोध किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola