ePaper

UP Election 2022: 10 मार्च को अलीगढ़ के 60 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जाने कितने बजे आएंगे परिणाम

Updated at : 12 Feb 2022 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: 10 मार्च को अलीगढ़ के 60 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जाने कितने बजे आएंगे परिणाम

अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर कुल 60.49 प्रतिशत मतदान हुआ है. ऐसे में अब अलीगढ़ के 60 प्रत्याशियों और जनता को 10 मार्च के दिन की मतगणना का इंतजार है.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर कुल 60.49 प्रतिशत मतदान हुआ है. ऐसे में अब अलीगढ़ के 60 प्रत्याशियों और जनता को 10 मार्च के दिन की मतगणना का इंतजार है. अलीगढ़ के सभी वोट 4 घंटे के अंदर खुल जाएंगे यानि दोपहर 12 बजे तक सात नए विधायक मिल जाएंगे

10 मार्च को मतगणना की क्या होगी व्यवस्था

अलीगढ़ में 10 मार्च को धनीपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर ईवीएम से वोटों की गिनती होगी. 7 विधानसभाओं कोल, शहर, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा के लिए 7 पंडाल होंगे. हर विधानसभा के लिए 14 टेबल के हिसाब से 98 टेबल लगेंगी. हर टेबल पर प्रत्याशी का एक-एक एजेंट होगा. अलीगढ़ में 3134 बूथ पर 3134 ईवीएम इस्तेमाल हुई हैं.

दोपहर 12 बजे तक जारी होंगे परिणाम

वोटों की गिनती के लिए प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी. 3134 बूथों की 3134 ईवीएम की काउंटिंग होनी है. एक साथ 14 बूथों के वोटों की गिनती होगी. एक राउंड में लगभग 15 से 20 मिनट तक लगेंगे. लगभग 4 घंटे में यानी दोपहर 12 बजे तक अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के परिणाम पता चल जाएंगे.

Also Read: Aligarh Chunav 2022 Voting: अलीगढ़ में 60.49 फीसद वोटिंग, 2017 की तुलना में घटा मतदान प्रतिशत
दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण चुनाव संपन्न हो चुका है. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola