ePaper

कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने में अहम भूमिका निभाएंगे अलीगढ़ के 23 वोट, दिल्ली के लिए रवाना हुए वोटर

Updated at : 17 Oct 2022 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुनने में अहम भूमिका निभाएंगे अलीगढ़ के 23 वोट, दिल्ली के लिए रवाना हुए वोटर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं. आज देशभर में 40 केंद्रों पर कुल 68 बूथों पर मतदान होगा, जिसमें करीब 9,800 वोटर शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में से किसी एक को अपना वोट देंगे. इस बीच अलीगढ़ से भी 23 वोटर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन

Aligarh News: कांग्रेस के 137 साल पुराने इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के दो दिग्गज नेता आमने- सामने हैं. आज देशभर में 40 केंद्रों पर कुल 68 बूथों पर मतदान होगा, जिसमें करीब 9,800 वोटर शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में से किसी एक को अपना वोट देंगे. इस बीच अलीगढ़ से भी 23 वोटर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज वोटिंग…

शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसका ऐलान बुधवार 19 अक्टूबर को दिल्ली के अकबर ​रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में किया जाएगा. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से एक कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना है. हर जिले से वोटर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

अलीगढ़ से 23 कांग्रेसी करेंगे मतदान

अलीगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 23 सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जो वोटिंग करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अलीगढ़ से वोट डालने वालों में राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित और महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह शामिल होंगी.

इसके अलावा, इगलास से प्रत्याशी रहीं प्रीति धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अतरौली से प्रत्याशी रहे धर्मवीर लोधी, बरौली से प्रत्याशी रहे गौरांग देव, छर्रा से प्रत्याशी अखिलेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, रूही जुबेरी, श्योराज जीवन, धर्म नारायण सोनी, गंगाराम, माजिन हुसैन, अनिल शर्मा, मोनिका सूर्यवंशी, सलमान इम्तियाज, आगा यूनुस आदि हैं.

मतदान करने के लिए दिल्ली रवाना हुए वोटर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में वोटिंग करने के लिए अलीगढ़ से 23 कांग्रेसी दिल्ली रवाना हो गए हैं. आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच चुनावी मुकाबला है. राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे को मिलकर बधाई दी थी.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola