ePaper

CBSE Board Exam: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 20 नवंबर तक होगी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 08 Nov 2022 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board Exam: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 20 नवंबर तक होगी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) फरवरी-मार्च के महीनों में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करेगा. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के पास अब केवल तीन-चार महीने बचे हैं. इस बीच, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की बोर्ड परीक्षा 2023 का समय दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, फरवरी-मार्च के महीनों में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करेगा. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के पास अब केवल तीन-चार महीने बचे हैं. हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑफिशियल डेटशीट जारी नहीं की है.

सीबीएसई ने वेबसाइट पर अपलोड किए सैंपल पेपर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई 20 नवंबर, 2022 तक डेट शीट जारी करेगा. कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी हो जाने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in से इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, बोर्ड ने इसकी डेट को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की है. सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर 2023 जारी कर दिए हैं, ताकि छात्र समय रहते बोर्ड परीक्षा की तैयारी को परख और मजबूत कर सकें.

सिंगल बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई

दरअसल, सीबीएसई ने कोरोना महामारी के दौरान 2021-22 बैच के लिए दो-टर्म की स्प्लिट एग्जाम पॉलिसी पेश की गई थी. हालांकि, अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, तो बोर्ड ने 2022-23 बेचों के लिए एकल वार्षिक परीक्षा के पुराने पैटर्न को लागू कर दिया है, यानी अब सीबीएसई सिंगल बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th,12th Exam 2023) आयोजित करेगा.

बोर्ड परीक्षा 2023 में सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध पूरे पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा. हालांकि, सीबीएसई ने नए सत्र के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम में कटौती की है. सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जांच कर सकेंगे.

बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट कैसे देखें

  • सबसे पहले होमपेज पर cbse.gov.in पर जाएं

  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा होगा, ‘सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 डेट शीट’.

  • इसके बाद पीडीएफ फाइल के साथ स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.

  • इसके बाद डेट शीट देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें.

छात्र सीबीएसई लेटेस्ट अपडेट के लिए करें ये काम

छात्रों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षा 2023 के संबंध में किसी भी अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और इसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल को नियमित रूप से चेक करते रहें.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola