ePaper

राजू श्रीवास्तव को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भड़के भाई दीपू श्रीवास्तव, वीडियो जारी कर की अपील...

Updated at : 20 Aug 2022 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भड़के भाई दीपू श्रीवास्तव, वीडियो जारी कर की अपील...

राजू श्रीवास्तव अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर्स लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं. राजू की हेल्थ पर भी कई अपडेट्स आ रहे हैं. इसी को देखते हुए राजू श्रीवास्तव के बिगड़ते स्वास्थ्य की अफवाहों को लेकर उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में एक वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन

Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है. 10 अगस्त को वर्क आउट के समय दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी स्थिती में कोई सुधार नहीं हुआ है. फिलहाल, राजू श्रीवास्तव अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर्स लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं. राजू की हेल्थ पर भी कई अपडेट्स आ रहे हैं. इसी को देखते हुए राजू श्रीवास्तव के बिगड़ते स्वास्थ्य की अफवाहों को लेकर उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में एक वीडियो शेयर किया है.

क्या की राजू के भाई ने अपील…

उन्होंने कहा, ‘अफवाहों पर न करें विश्वास राजू श्रीवास्तव का इलाज दिल्ली के एम्स में 10 अगस्त से चल रहा है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था.राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो में कहा कि कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें. आपके पसंदीदा राजू जी देश के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक दिल्ली के आईसीयू में हैं. अच्छे डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. वह ठीक हो रहे हैं राजू भाई एक फाइटर हैं और वह जल्द ही अपनी ‘कॉमेडी की दुकान’ के साथ वापस आएंगे. चिंता मत करो. डॉक्टर अपना बेस्ट दे रहे हैं. बस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.वही वीडियो में उन्होंने लोगों से केवल स्वास्थ्य अपडेट पर विश्वास करने के लिए कहा जो परिवार के सदस्यों से आते हैं.इस पर उन्होंने कहा, ‘जब परिवार एक अपडेट शेयर करेगा, तो आपको पता चल जाएगा. इसलिए किसी और पर विश्वास न करें. बस धैर्य रखें. राजू जी वापस आ जाएंगे.

कॉमेडी शो से बनाया था नाम

साल 2005 में कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में भाग लेने के बाद एक घरेलू नाम बनने वाले राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करते समय कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा था उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स ले जाया गया जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है.बता दे कि पिछले हफ्ते राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह को प्रसारित करने पर ध्यान न देने का अनुरोध किया.

रिपोर्ट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola