Bijnor Chunav 2022: बिजनौर में 65.91 फीसदी मतदान, 10 मार्च को तय होगी प्रत्याशियों की किस्मत
Bijnor Election 2022 Second Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के लिए बिजनौर की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. बिजनौर में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली.
बिजनौर में 6 बजे तक 65.91 फीसदी फीसदी मतदान
बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. जिले में बिजनौर विधासभा सीट, नगीना विधानसभा सीट, चांदपुर विधानसभा सीट, नजीबाबाद विधानसभा, बढ़ापुर विधानसभा, नूरपुर विधानसभा, नहटौर विधानसभा और धामपुर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 65.91 फीसदी फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
बिजनौर की 8 विधानसभाओं में मतदान का विवरण
बिजनौर विधासभा सीट- 65.53 फीसदी मतदान
नगीना विधानसभा सीट- 65.43 फीसदी मतदान
चांदपुर विधानसभा सीट- 68.76 फीसदी मतदान
नजीबाबाद विधानसभा सीट- 68.21 फीसदी मतदान
बढ़ापुर विधानसभा सीट- 64.80 फीसदी मतदान
नूरपुर विधानसभा सीट- 65.32 फीसदी मतदान
नहटौर विधानसभा सीट- 62.00 फीसदी मतदान
धामपुर विधानसभा सीट- 67.20 फीसदी मतदान
बिजनौर में 5 बजे तक 61.48 फीसदी मतदान
बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. जिले में बिजनौर विधासभा सीट, नगीना विधानसभा सीट, चांदपुर विधानसभा सीट, नजीबाबाद विधानसभा, बढ़ापुर विधानसभा, नूरपुर विधानसभा, नहटौर विधानसभा और धामपुर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से 5 बजे तक 61.48 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना
युपी विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड भाजपा का था और भाजपा का ही रहेगा. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लाइट आती नहीं थी. भाजपा सरकार में लाइट जाती नहीं है. विपक्ष बिजली, सड़क और पानी नहीं बात करता है.
बिजनौर में 3 बजे तक 51.79 फीसदी मतदान
बिजनौर जिले की 8 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. जिले में बिजनौर विधासभा सीट, नगीना विधानसभा सीट, चांदपुर विधानसभा सीट, नजीबाबाद विधानसभा, बढ़ापुर विधानसभा, नूरपुर विधानसभा, नहटौर विधानसभा और धामपुर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक 51.79 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
झांसी में अखिलेश यादव पर बरसे अमित शाह
झांसी के बरुआसागर में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव ने 5 सालों में अपने परिवार के 45 सदस्यों को अलग-अलग पद पर बैठाने का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का काम किया है. अखिलेश के गुंडों ने बुंदेलखंड में कट्टा और गोलियां बनाकर युवाओं को अपराध की दिशा में ले जाने का काम किया, नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड में गोली की जगह गोला बनाकर पाकिस्तान को जवाब देने की व्यवस्था की.
दूसरे चरण में 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण में 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान हो चुका है. चुनाव आयोग ने ट्वीट कर बताया, दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों पर अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 39.07% रहा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए