Ayodhya News: अयोध्या के हनुमान मंदिर में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या, चबूतरे पर खून से लथपथ मिला शव

Updated:
विज्ञापन

Ayodhya Murder Case: अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सो रहे युवक (35) की गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मामले में आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सो रहे युवक (35) की गला काटकर हत्या कर दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज शुक्ला अपने मामा के घर रहता था, और रात्रि में भोजन करने के बाद बिजली न होने के कारण वह हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सोने चला गया, अगले दिन सुबह परिजनों को उसका शव मंदिर के चबूतरे पर मिला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक का शव

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि, थाना कुमारगंज इलाके के गांव भुआपुर में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के गले पर कट के निशान मिले हैं. उन्होंने बताया कि मृतक अपने ननिहाल में पिछले 2 महीने से रह रहा था. फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में की गई है, जोकि अमेठी के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का रहने वाला था. मृतक बीते दो महीने से भुवापुर में अपने मामा श्याम नारायण मिश्रा के घर ही रह रहा था. परिजनों के अनुसार, शनिवार रात को खाना खाने के बाद युवक गर्मी के कारण मंदिर के चबूतरे पर जाकर सो गया. रात में किसी अज्ञान ने युवक का गला काट कर हत्या कर दी. सुबह जब परिजन घर से निकले तो उन्होंने जो देखा वो हैरान कर देने वाला था. सामने मंदिर के चबूतरे पर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था. आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola