UP Election: CM केजरीवाल का प्रयागराज दौरा जल्द, जिले की सभी सीटों पर AAP ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रयागराज जिले में पांचवें चरण में मतदान होने हैं. ऐसे में 2 दिन बाद से जिले में वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ जाएंगे. 21 फरवरी को एक ओर जहां केपी ग्राउंड में मायावती के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 21 फरवरी को ही प्रयागराज आ रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहर दक्षिणी सीट से प्रत्याशी डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने मीडिया को बताया कि अरविंद केजरीवाल 21 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं, हालांकि अभी उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार नहीं है. संभवत अरविंद केजरीवाल रोड शो या भारद्वाज पार्क के पास सभा कर सकते हैं. फिलहाल शनिवार तक कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट निर्णय ले लिया जाएगा.
आम आदमी पार्टी ने फूलपुर विधान सभा से रामसूरत पटेल, फाफामऊ से संजय प्रकाश गुप्ता, मेजा से राजकुमार मिश्रा, कोरांव से हरीश चंद्र, बारा से कन्हैया लाल, करछना से जगन्नाथ पटेल,शहर उत्तरीय से संजीव कुमार मिश्रा, हंडिया से पवन तिवारी , सोरांव से लल्लन , शहर दक्षिणी से अल्ताफ अहमद, शहर पश्चिमी से राघव और प्रतापपुर से हरिश्चंद्र को उम्मीदवार बनाया है.
आम आदमी पार्टी ने प्रयागराज जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट देते समय जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है. वहीं अब प्रत्याशियों के समर्थन में अरविंद केजरीवाल के प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आम आदमी पार्टी की प्रयागराज के साथ ही आसपास के जिलों पर भी नजर है. गौरतलब है कि प्रयागराज में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होने हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी निश्चित रूप से प्रयागराज के सहारे
रिपोर्ट- एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




