स्वामी रामदेव का तंज - मदर टेरेसा को भारत रत्न, तो भारतीय संतों को क्यों नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2019 8:07 PM
प्रयागराज : योग गुरु स्वामी रामदेव ने भारतीय साधु संन्यासियों का राष्ट्र निर्माण में योगदान कमतर आंकने के केंद्र के रुख पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि जब इस देश में मदर टेरेसा को भारत रत्न मिलता है, खिलाड़ियों को भारत रत्न मिलता है, तो क्या महर्षि दयानंद और स्वामी विवेकानंद का […]
प्रयागराज : योग गुरु स्वामी रामदेव ने भारतीय साधु संन्यासियों का राष्ट्र निर्माण में योगदान कमतर आंकने के केंद्र के रुख पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि जब इस देश में मदर टेरेसा को भारत रत्न मिलता है, खिलाड़ियों को भारत रत्न मिलता है, तो क्या महर्षि दयानंद और स्वामी विवेकानंद का राष्ट्र निर्माण में योगदान राजनेताओं, कलाकारों से कम है.
कुंभ मेले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए रामदेव ने कहा, आज तक एक भी संन्यासी को भारत रत्न क्यों नहीं मिला. मदर टेरेसा को इसलिए यह सम्मान दे सकते हैं क्योंकि वह ईसाई थीं, लेकिन भारत के साधु संन्यासियों को नहीं दे सकते, क्योंकि वे हिंदू हैं. तो हिंदू होना क्या गुनाह है.उन्होंने कहा, हमारे साधु संतों को भी वही गौरव मिलना चाहिए जो किसी भी मत, पंथ, संप्रदाय के लोगों को मिलता है. क्या गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी का कम योगदान है. ऐसे हमारे कितने ही साधु-संत हैं, जिन्होंने लाखों-करोड़ों बच्चों को शिक्षा दीक्षा संस्कार देकर उनको नवजीवन दिया.
कुंभ मेले को गौरव प्रदान करने के लिए योगी सरकार का अभिनंदन करते हुए योग गुरु ने कहा, भारत की सनातन वैदिक संस्कृति का यह पावन संगम है, जहां एक ओर समुद्र मंथन का दर्शन होता है, वहीं दूसरी ओर लोग यहां ज्ञानामृत, योगामृत और जीवनामृत का पान कर रहे हैं. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि प्रयागराज के इस कुंभ से देश को एक नयी दिशा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










