Aligarh : देव दीपावली पर 33,333 दीप से जगमगाया अचल सरोवर, श्रद्धालुओं ने लगाई भक्ति के सागर में डुबकी

Updated:
विज्ञापन

सांकरा के गंगा घाट और धरणीधर सरोवर पर भी देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. अचल सरोवर को इन 33333 दीपकों से ऐसे सजाया गया था कि मानो देवता प्रकाश रूप में वहां विराजमान हों.

विज्ञापन

Aligarh News: देव दीपावली पर अलीगढ़ का अचल सरोवर 33333 दीपकों से ऐसे जगमगा रहा था, जैसे जमीन पर तारे टिमटिमात रहे हों. सांकरा के गंगा घाट और धरणीधर सरोवर पर भी देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने देव दीपावली पर भक्ति के सागर में खूब डुबकी लगाईं.

विज्ञापन

ऐसे मनी देव दीपावली…

विगत 2006 में 51 दीपक ओं से शुरू हुआ देव दीपावली उत्सव, इस बार 33333 दीपकों से भव्य प्रतीत हो रहा था. अचल सरोवर को इन 33333 दीपकों से ऐसे सजाया गया था कि मानो देवता प्रकाश रूप में वहां विराजमान हों. प्राचीन श्रीराम मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर, श्री रुद्रेश्र्वर महादेव मंदिर, दाऊजी महाराज मंदिर, शिव मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, समाधि स्थल, श्री धरणेश्वर नाथ महादेव मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को भी दीपकों से रोशन किया गया. सर्वप्रथम गणेश वंदना से प्रथम पूज्य को मनाया गया, तदोपरांत महाकाल दर्शन व स्तुति ने वातावरण भक्तिमय कर दिया. गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ ने दीपक जलाकर दीपदान व महाआरती की.

धरणीधर सरोवर पर भी हुई देव दीपावली

देव दीपावली पर अचल सरोवर के साथ-साथ सांकरा स्थित गंगा घाट और बेसवां में महर्षि विश्वामित्र की पावन तपोस्थली तीर्थधाम धरणीधर सरोवर को भी दीपकों से सजाया गया.भक्ति कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया.

रिपोर्ट चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola