यूपी : हिंदू महासभा के नेता रहे कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Updated at : 18 Oct 2019 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : हिंदू महासभा के नेता रहे कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े अपराधियों ने हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि वारदात को तब अंजाम दिया गया जब कमलेश तिवारी अपने ऑफिस में थे. अपराधियों ने ऑफिस में ही उनका गला रेत दिया. गला […]

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े अपराधियों ने हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि वारदात को तब अंजाम दिया गया जब कमलेश तिवारी अपने ऑफिस में थे. अपराधियों ने ऑफिस में ही उनका गला रेत दिया. गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मारी गयी.

खबरों की मानें तो बदमाशों ने कमलेश से उनके घर में ही बने ऑफिस में मुलाकात की. यहीं नहीं मुलाकात के दौरान चाय भी पी, उसके बाद घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. वारदात लखनऊ के नाका इलाके की है.

कमलेश की पहचान हिंदू महासभा के नेता के रूप में थी. पुलिस फिलहाल इसे रंजिश का मामला मान रही है. वारदात के बाद कमलेश को फौरन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola