यूपी में हर चरण के साथ घट रहा मतदाताओं में उत्साह, हर चरण में गिर रहा मतदान का प्रतिशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखनऊ : यूपी में हर चरण में मतदान के प्रति उत्साह कम होता जा रहा है. पहले चरण में जहां 63.88 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में वोटिंग लगभग डेढ़ फीसदी गिर कर 62.39 प्रतिशत ही रह गयी. तीसरे चरण में मंगलवार को 10 सीटों पर 60.52 प्रतिशत मतदाता ही घरों से निकलकर बूथों […]
विज्ञापन
लखनऊ : यूपी में हर चरण में मतदान के प्रति उत्साह कम होता जा रहा है. पहले चरण में जहां 63.88 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में वोटिंग लगभग डेढ़ फीसदी गिर कर 62.39 प्रतिशत ही रह गयी. तीसरे चरण में मंगलवार को 10 सीटों पर 60.52 प्रतिशत मतदाता ही घरों से निकलकर बूथों तक पहुंचे. मतदान के प्रति जागरूकता अभियानों व साक्षरता दर बढ़ने के बावजूद वोटिंग में बढ़ोतरी के बजाय गिरावट का रुझान है.
वर्ष 2014 में भी इसी मौसम में चुनाव हुआ था लेकिन तब की तुलना में मतदान कम हुआ है. दूसरे चरण में पहले चरण से कम मतदान हुआ था. अब तीसरे चरण में दूसरे चरण से कम मतदाता घरों से निकले. वर्ष 2014 की तुलना में छह सीटों पर मतदान में गिरावट आयी है जबकि चार सीटों पर ज्यादा वोट पड़े. पिछले लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो सभी चरणों में बूथों तक मतदाताओं के पहुंचने की तादाद अपेक्षाकृत कम है.
तीसरे चरण की 10 सीटों पर मतदान का हाल
जहां तक तीसरे चरण की 10 सीटों पर सोमवार को हुए मतदान का सवाल है, तो इनमें छह सीटों, फिरोजाबाद, संभल, मैनपुरी, एटा, बदायूं और आंवला में अपेक्षाकृत कम वोटिंग हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन