महज 10 रुपये के लिए सैलून मालिक ने दोस्त के सीने में घोंप दी कैंची

Published at :13 Oct 2018 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
महज 10 रुपये के लिए सैलून मालिक ने दोस्त के सीने में घोंप दी कैंची

बरेली (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बाल काटने पर महज 10 रुपये के लिए हुए झगड़े में एक सैलून मालिक ने अपने दोस्त की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव के प्रेमपाल गंगवार (42) की गांव के तिराहे पर […]

विज्ञापन

बरेली (उप्र.) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बाल काटने पर महज 10 रुपये के लिए हुए झगड़े में एक सैलून मालिक ने अपने दोस्त की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव के प्रेमपाल गंगवार (42) की गांव के तिराहे पर ही गुमटी लगाकर सैलून चलाने वाले अहिबरन लाल से करीब 20 साल पुरानी दोस्ती थी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे प्रेमपाल ने अहिबरन के सैलून पर बाल कटवाये. इसके बाद बाल कटवाने के लिए 10 रुपये को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी. पहले लोगों ने इसे दोस्तों की हंसी-मजाक समझा, लेकिन झगड़ा बढ़ता गया.

सूत्रों के मुताबिक ऐसा आरोप है कि प्रेमपाल ने अहिबरन को थप्पड़ मार दिया. भरे बाजार में थप्पड़ मारे जाने से गुस्साए अहिबरन ने बाल काटने वाली कैंची प्रेमपाल के सीने में घोंप दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रेमपाल को बचाने उसके बेटे लखन और विपिन पहुंचे. अहिबरन ने लाठी से दोनों बच्चों को भी पीटा और खून से सनी कैंची छोड़कर मौके से फरार हो गये.

सूत्रों ने बताया कि प्रेमपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। अहिबरन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola