ePaper

Silli Assembly Election: कभी लहराता था लाल झंडा, राज्य गठन के बाद से कांग्रेस ने नहीं जीता चुनाव

Updated at : 22 Oct 2024 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Silli Assembly Election: कभी लहराता था लाल झंडा, राज्य गठन के बाद से कांग्रेस ने नहीं जीता चुनाव

Jharkhand Election 2024, सांकेतिक तरस्वीर

हिंडालको औद्योगिक क्षेत्रवाले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कभी लाल झंडा लहराता था. सीपीएम के राजेंद्र सिंह मुंडा सिल्ली से तीन बार विधायक चुने गये थे. कांग्रेस पार्टी भी सिल्ली से पांच बार चुनाव जीती है.

विज्ञापन

Silli Assembly Election|Jharkhand Assembly Election 2024|रांची/सिल्ली, विष्णु गिरि: हिंडालको औद्योगिक क्षेत्रवाले सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कभी लाल झंडा लहराता था. सीपीएम के राजेंद्र सिंह मुंडा सिल्ली से तीन बार विधायक चुने गये थे. कांग्रेस पार्टी भी सिल्ली से पांच बार चुनाव जीती है. हालांकि, झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से सीपीएम या कांग्रेस के प्रत्याशियों को कभी जीत का स्वाद चखने का मौका नहीं मिला है.

वर्ष 2000 में सुदेश कुमार महतो पहली बार सिल्ली के विधायक बने. उसके बाद 2004 और 2009 का चुनाव जीत कर लगातार तीन बार विधायक चुने गये. 2014 के चुनाव में झामुमो के अमित कुमार ने सुदेश को पहली बार चुनावी दंगल में पटखनी दी. इसके बाद हुए उपचुनाव में भी उनकी पत्नी सीमा महतो ने झामुमो के टिकट पर ही श्री महतो को हराने में सफलता पायी थी. हालांकि, 2019 में सुदेश महतो फिर से चुनाव जीतकर विधायक बने.

क्षेत्र की समस्याओं का नहीं हुआ निदान

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का निदान अब तक नहीं हो सका है. इलाके में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति का पूरी तरह अभाव है. इसे लेकर लोग आये दिन सड़कों पर उतरते रहते हैं. सिल्ली में विद्युत ग्रिड निर्माणाधीन है. उसके पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार संभव है. स्थानीय लोग काफी संख्या में रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. स्थानीय स्तर भी पर रोजगार के उपाय नहीं किये गये हैं. कुटीर और लघु उद्योग के लिए भी कोई पहल नहीं की गयी है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कृषि प्रधान क्षेत्र होने से लोग सब्जी, रबी और खरीफ फसल की खेती पर निर्भर हैं. लेकिन, किसानों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. लंबे समय से मांग होने के बाद भी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण नहीं किया गया है. इलाके में इकलौती नहर कीता है. लेकिन वह भी उपेक्षित होने के कारण जर्जर हो गयी है. जिस कारण नहर से सिंचाई की सुविधा नहीं मिलती है. जिंदल, हिंडालको जैसी कंपनियों ने सिल्ली में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी. हालांकि, कंपनियों की उद्योग लगाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी.

विकास कार्य को जमीन पर उतारा : सुदेश कुमार महतो

सिल्ली सिर्फ हमारा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं है, बल्कि मेरा परिवार है. मेरे राजनीतिक जीवन का आधार है. सिल्ली मेरे लिए विकास की प्रयोगशाला भी है. विकास के हर मानक को धरातल पर उतारते हैं और उसे पूरे राज्य में स्थापित करने की कोशिश करते हैं.

विकास कार्य से दूर रहा है क्षेत्र – अमित महतो

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र पांच वर्षों से विकास से पूरी तरह अछूता रहा है. रोजगार के लिए पलायन एक आम समस्या है. रोजगार की तलाश में तमिलनाडु और बेंगलुरु गयी कुछ शोषित बहनों को स्वयं छुड़वा कर लाया हूं. स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर वर्तमान विधायक की कोई पहल उल्लेखनीय नहीं है. प्रखंड अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की बात हो या विकास कार्यों में वन भूमि के पत्थर का उपयोग करने की बात हो, सिल्ली में कई अवैध काम धड़ल्ले से जारी हैं. वर्तमान विधायक की कथनी और करनी में अंतर है.

लोगों को मिल रहीं कई सुविधाएं

आज सिल्ली क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और सड़क समेत कई सरकारी सुविधाएं स्थानीय लोगों को मिल रही है. इसके बाद भी कुछ योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है. लोगों को सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. आज भी सरकारी कार्यालय में बिचौलिये हावी हैं. बिना रुपये खर्च किये योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है.

सारिका देवी, ग्रामीण महिला, असुरकोडा, सिल्ली

सिल्ली के अब तक के विधायक

चुनाव का वर्षविधायक का नामपार्टी का नाम
1951भोलानाथ भगतकांग्रेस
1957भोलानाथ भगतकांग्रेस
1962जगेश्वर भगत स्वतंत्र पार्टी
1967 बी स्वांसी जन क्रांति दल
1969 बी स्वांसीशोसित दल
1972 राम रतन रामकांग्रेस
1977राजेंद्र सिंहसीपीएम
1980राजेंद्र सिंहसीपीएम
1985 केशव महतो कमलेशकांग्रेस
1990 राजेंद्र सिंह सीपीएम
1995केशव महतो कमलेशकांग्रेस
2000सुदेश महतोयूजीडीपी
2005सुदेश महतोआजसू
2009सुदेश महतोआजसू
2014अमित महतोझामुमो
2019सुदेश महतोआजसू

सिल्ली विधानसभा 2019 के चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
सुदेश कुमार महतोआजसू83,700
सीमा देवीझामुमो63,505

सिल्ली विधानसभा 2014 के चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
अमित कुमार महतोझामुमो79,747
सुदेश कुमार महतोआजसू50,007



सिल्ली विधानसभा 2009 के चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
सुदेश कुमार महतोआजसू45,673
अमित कुमार महतोझामुमो37,966

सिल्ली विधानसभा 2005 के चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त मत
सुदेश कुमार महतोआजसू39,281
सीमा देवीझामुमो19,669

Also Read: Jharkhand Election 2024: BJP में मचा बवंडर, कई पूर्व विधायकों ने थामा झामुमो का दामन, आज जारी हो सकती है पहली सूची

विज्ञापन
Nitish kumar

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Nitish kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola