राजस्थान: हथौड़े से मारकर ताई की हत्या, कटर से काटा शव... श्रद्धा हत्याकांड को देखकर दिया घटना को अंजाम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2022 1:31 PM

विज्ञापन

पुलिस ने जब अनुज शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो अनुज ने अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या से लेकर शव को काटने और ठिकाने लगाने की बात कबूल ली. आरोपी का कहना है कि 11 दिसंबर को दोपहर में ताई ने उसे बाहर जाने से रोका जिस पर वह तैश में आ गया और उसने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया.

विज्ञापन

क्या दिल्ली का खौफनाक श्रद्धा हत्याकांड और फिर शव के टुकड़े कर उसे जंगल में फेंक देना कई और लोगों के लिए सबूत मिटाने का रास्ता बनता जा रहा है. क्योंकि श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर ही राजस्थान में एक आरोपी ने अपनी ताई की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर उसे जंगल में फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. लेकिन इस परे प्रकरण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

युवक ने हथौड़े से की ताई की हत्या: मामला राजस्थान के जयपुर का है. जहां अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास नाम के एक युवक को किसी बात को लेकर अपनी ताई से विवाद हो गया. घटना के बाद आरोपी युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने लोहे का हथौड़ा मारकर अपनी ताई की हत्या कर दी. घटना के समय घर पर कोई नहीं था.

शव के कर दिये कई टुकड़े: हत्या के बात सजा पाने से बचने के लिए उसने शव को ठिकाने लगाने की सोची. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे श्रद्धा हत्याकांड याद आया. इसी के बाद आरोपी ने शव को मार्बल कटर से कई टुकड़ों में काट दिया. आरोपी ने बताया कि पत्थर काटने वाले कटर से अनुज ने शव के आठ से दस टुकड़े कर उन्हें जंगल में अलग-अलग जगह फेंक दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव के कई टुकड़े बरामद भी कर लिए हैं.

पुलिस में लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट: ताई की हत्या के बाद आरोपी ने पहले उनके शव को कई टुकड़ों में काटा, फिर जंगल में फेंक दिया. इसके बाद अगल-बगल के लोगों के साथ मिलकर उसने ताई को ढ़ूंढ़ने का नाटक किया. इसके बाद उसने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर दी. आरोपी ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी ताई सरोज शर्मा दोपहर बाद दो-तीन बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, जो अभी तक घर वापस नहीं आई है. बता दें. सरोज शर्मा कैंसर से भी पीड़ित थीं.

पुलिस को आरोपी पर हुआ शक: वहीं, गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच करने पहुंची पुलिस को जांच के दौरान परिवादी पर ही शक हुआ. इस पर सरोज शर्मा की पुत्रियों को बुलाकर उसके फ्लैट की गहनता से जांच की गई. मामला संदिग्ध लगने पर अनुज शर्मा की तलाश की गई तो पता चला कि वह गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद 13 दिसंबर को घर से हरिद्वार और दिल्ली चला गया था. पुलिस ने आरोपी को रूट लोकेशन के आधार बीच रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया.

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला गुनाह: पुलिस ने जब अनुज शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो अनुज ने अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या से लेकर शव को काटने और ठिकाने लगाने की बात कबूल ली. आरोपी का कहना है कि 11 दिसंबर को दोपहर में ताई ने उसे बाहर जाने से रोका जिस पर वह तैश में आ गया और उसने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आया यह विचार: आरोपी ने पूछताछ में बताया की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने का विचार उसे दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्या कांड के कारण आया. शव को काटने के लिए वो दुकान से पत्थर काटने वाला एक कटर खरीदकर लाया, इसके बाद बाथरूम में शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस और बाल्टियों में भरकर अलग अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या और वारदात में शामिल सभी उपकरणों को जब्त कर लिया है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: AIIMS Cyber Attack: एम्स साइबर हमले में चीन का हाथ! दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल से मांगी हैकर्स की जानकारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola