Rajasthan Weather : सावधान! अगले 3 दिन पड़ेगी ‘हड्डी जमा देने वाली’ ठंड, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

Rajasthan Cold Wave Alert: मकर संक्रांति तक राजस्थान में राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जयपुर, चूरू और सीकर में तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है. जानें किन जिलों में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां.
Rajasthan Weather : अगर आप सोच रहे है कि सर्दी अब कम होगी, तो सावधान हो जाएं! राजस्थान में ठंड का ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर अभी और बढ़ने वाला है. मकर संक्रांति से पहले मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में ‘हड्डी जमा देने वाली’ सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे रेगिस्तान को ठिठुरा दिया है. हालात यह हैं कि माउंट आबू और जोबनेर में पारा माइनस में चला गया है, और खेतों में फसलों पर बर्फ की परत जम गई है.
मौसम विभाग की चेतावनी (IMD Alert In Rajasthan)
मौसम विभाग केंद्र जयपुर(IMD JAIPUR) के अनुसार, अगले 3 दिन (11, 12 और 13 जनवरी) प्रदेश के लिए काफी ठिठुरन भरे रहने वाले हैं.
रेड अलर्ट (Red Alert): सीकर, चूरू, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिलों में अति शीत लहर की चेतावनी दी गई है. यहां तापमान 0 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है.
ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert): जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली और धौलपुर में घने कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : शीतलहर का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड, 14 जनवरी तक रहें सावधान
इन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं (School Holiday in Rajasthan)
भीषण सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर्स ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं:
जयपुर (Jaipur): जिला कलेक्टर ने सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी थीं. चूंकि 11 को रविवार है, अब स्कूल 12 जनवरी (सोमवार) को खुलेंगे और अगर सर्दी बढ़ी तो रविवार शाम तक नया आदेश आ सकता है.
भरतपुर और डीग : यहां कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रखे गए हैं.
खैरथल-तिजारा और अलवर: यहां भी सर्दी को देखते हुए छोटे बच्चों के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं.
बीकानेर: स्कूलों का समय सुबह 10 बजे के बाद कर दिया गया है.
माइनस में गया पारा, कई जगह जमी बर्फ
बीती रात राजस्थान के कई इलाकों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए जिससे राजस्थान के कई जगहों पर बर्फ जम गयी है.
माउंट आबू: -2 डिग्री (बर्फीली हवाएं जारी)
जोबनेर (जयपुर): -1.5 डिग्री
सीकर/फतेहपुर: 0.8 डिग्री
जयपुर शहर: 4.5 डिग्री
आने वाले दिनों का हाल: मौसम विभाग का कहना है कि 14-15 जनवरी (मकर संक्रांति) के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी और लोगों को गलन वाली सर्दी से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










