प्रेग्नेंसी के 27वें सप्ताह में नाबालिग को गर्भपात की इजाजत, राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Nov 2022 7:03 PM
पीड़ित महिला में गर्भपात कराने को लेकर हाईकोर्ट में अर्जी दी थी. कोर्ट ने पूरे मामले को लेकर एक मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. जिसके बाद महाधिवक्ता ने अदालत में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि बिना जोखिम के पीड़िता का गर्भपात किया जा सकता है.
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता एक नाबालिग को 27वें हफ्ते में गर्भपात की अनुमति दी है. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाने के पहले गठित मेडिकल टीम की रिपोर्ट को देखा उसके बाद पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट में प्रदेश के महाधिवक्ता मनीष व्यास ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी. जिसके आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया.
क्या है महाधिवक्ता की रिपोर्ट: गौरतलब है कि पीड़ित महिला में गर्भपात कराने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी. जिसके बाद पूरे मामले को एक मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट सौंपने को कोर्ट ने कहा. जिसके बाद महाधिवक्ता ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि बिना जोखिम के पीड़िता का गर्भपात किया जा सकता है.
कोर्ट ने क्या कहा: हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विनीत कुमार माथुर ने मामले पर कहा कि अनचाहे गर्भ के कारण पीड़िता काफी मानसिक आघात झेलनी पड़ी है. ऐसे में उसे गर्भपात कराने का अधिकार है. कोर्ट ने डॉक्टरों को भी गर्भपात के दौरान पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है. बता दें, पीड़िता ने कोर्ट से जरूरी चिकित्सा देखभाल की मांग को लेकर एक याचिका दायर की थी.
गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: गौरतलब है कि बीते कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट गर्भपात को लेकर आदेश जारी किया था. अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि देश की सभी महिलाओं को गर्भपात का पूरा अधिकार है. चाहें वो विवाहित महिला हों या अविवाहित. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत 24 सप्ताह में गर्भपात का अधिकार सभी महिला को है.
Also Read: श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब की रिमांड चार दिन बढ़ी, दिल्ली पुलिस को मिली पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










