राजस्थान समाचार: प्रिंसिपल ने लिखा शिक्षिका को प्रेम पत्र, पति पहुंचा थाना, जांच में जुटी पुलिस
Rajasthan Education Latest News:राजस्थान के अजमेर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल के शिक्षिका को प्रेम पत्र लिखा, जिसे शिक्षिका के परिजनों ने देख लिया. वहीं अब बताया जा रहा है कि शिक्षिका के पति स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं, जहां इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है.
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल के शिक्षिका को प्रेम पत्र लिखा, जिसे शिक्षिका के परिजनों ने देख लिया. वहीं अब बताया जा रहा है कि शिक्षिका के पति स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं, जहां इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजमेर के भिनाय के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने अधीनस्थ शिक्षिका को प्रेम पत्र लिखा, जिसको शिक्षिका के पति और परिजनों ने देख लिया. मामले को लेकर शिक्षिका के पति स्थानीय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसपर पुलिस छानबीन में जुटी है.
शिक्षा विभाग में हड़कंप- इधर, घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि विभाग जल्द ही अपने स्तर से जांच कराकर प्रिंसिपल पर विभागीय कार्रवाई कर सकती है. वहीं शिक्षक संघ भी इस मामले को लेकर चुप्पी साध लिया है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की कार्रवाई की मांग- इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मुकेश कुमार जाट नाम यूजर्स ने लिखा, ‘गोविंद डोटासरा जी ऐसे लोगों को सेवा से बर्खास्त करो और राजस्थान पुलिस जेल में डालो ऐसे शिक्षकों को.’
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए